June 19, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

सनसनीखेज।दोहरे हत्याकांड से मचा हडकंप,हत्यारे ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा पति पत्नी को

दोहरे हत्याकांड से मचा हडकंप,हत्यारे ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा पति पत्नी को,पुलिस ने मौके से आरोपी को किया गिरफ्तार

एक सख्स ने पति व पत्नी को पीट-पीटकर इतना मारा कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।दोहरे हत्याकांड के तुरंत बाद हरकत में आई पुलिस ने मौके पर से ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया।
राजधानी देहरादून में दोहरा हत्याकांड से हड़कंप मच गया है। पटेलनगर में विद्या विहार में एक शख्स ने पति-पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया है। उसने रात ढाई बजे पति-पत्नी को मौत की नींद सुला दिया।





पटेलनगर के विद्या विहार फेस-2 में एक हफ्ते पहले साबी, राजेंद्र और हरिद्वारी ने एक फ्लैट में एक कमरा किराए पर लिया। वे यहां साथ ही रहते थे। राजेंद्र होटल में काम करता था तो हरिद्वारी पुताई का काम करता था। पुलिस के मुताबिक उसने रात ढाई बजे दोनों की तवे से बुरी तरह से पीट डाला।





सहारनपुर निवासी राजेंद्र और साबी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आरोपित हरिद्वारी को मौके पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों एक दूसरे को जानते थे। ऐसे में अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि हत्या किस कारण से की गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।





स्थानीय पुलिस के अनुसार जो दोनों पुरुष महिला के साथ रह रहे थे, वे उसके पति थे। शायद महिला पर अधिकार की बात को लेकर ये विवाद हुआ और 2 को अपनी जान गंवानी पड़ी।
यह सनसनीखेज कांड क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।