June 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

भाजपा के वरिष्ठ नेता माहरा ने किया जनसंपर्क,जनसमस्याओं की ली जानकारी

जागेश्वर।

बरिष्ठ भाजपा नेता मोहन मेहरा ने किया जनसंपर्क
———————————————————————

भारतीय जनता पार्टी जागेश्वर के बरिष्ठ नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहन सिंह मेहरा द्वारा आज विकासखंड धौलादेवी ग्राम पंचायत फलटीया, मेल्टाजोल, दसोला, भनोली, जागेश्वर, गिरचोली, भगरतोला, तोली मे स्थानीय लोगों के दुःख सुख में भागीदारी की व क्षेत्र की समस्या जानकारी लेते हुये सम्बंधित विभाग को अति शीघ्र कारवाही करने को कहा।
मेल्टाजोल मे साबुन व मास्क भी वितरण किया और ग्राम पंचायत तोली (पनुवानोला)की गरीब महिला के घर जाकर खाद्य सामग्री वितरित की, सरकार की जनकल्याणकारी अधिकांश योजनाओं के बारे मे भी बताया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
क्षेत्र भ्रमण मे मण्डल अध्यक्ष धौलादेवी दन्या गोपाल सिंह बिष्ट ,पूर्व मण्डल अध्यक्ष बलवंत गैंडा , प्रधान कैलाश पांडे , प्रधान संगठन संरक्षक मोहन सिंह सिग्वाल पूर्व प्रधान खीमानन्द पालीवाल , मदन बिष्ट गोपाल पांडे , उर्वा दत्त , शंकर सिंह दीवान सिंह , जगत सिंह दीपक गैंडा , प्रकाश चन्द्र आर्या,और सामाजिक कार्यकर्ता होसियार सिंह , लाल सिंह , जीवन सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।