June 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

जनता के बीच हर वक्त सक्रिय रहने वाले नेताजी आखिर हैं कौन,कहां है देश में उन कर्मयोद्धा की कर्मभूमि,ये सब जानने के लिए पढ़े

जागेश्वर।
वैश्विक महामारी कोविड-19 के बीच जागेश्वर विधानसभा में लगातार सक्रिय रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक प्रत्याशी सुभाष पांडेय ने आज भी कई गांव-गांव भ्रमण किया,जनता की सम्स्यायें सुनी व उनके निराकरण का हरसंभव प्रयास करने की बात कही।
आज पांडेय धौलादेवी मंडल के फल्टिया,लमगडा मंडल के बाराकोट,सिल्पड,शहरफाटक,डोल ,धूरासंग्रोली,आदि गांवों में स्थानीय जनता व अपने कार्यकर्ताओं के घरों में गये,उनकी कुशलक्षेम की जानकारी ली व उनके हर सुख दुख में भागीदारी करने की बात दोहराई। जनसंम्पर्क के दौरान उनकी समस्यायें जानकर निदान हेतु मौके से ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से वार्ता की व जनता को सरकार द्वारा लागू योजनाओं की जानकारी देकर लाभ लेने की बात की।


क्षेत्र भ्रमण के दौरान पांडेय के साथ में बचीसिंह बिष्ट ,गंगा भट्ट ,हरीश बोरा ,हयात धौनी ,कुन्दन बिष्ट ,रजनीश अधिकारी जी,खुशाल सिंह ,किशन अधिकारी ,चिन्ता सिंह ,आनन्द थुवाल प्रकाश जोशी ,केशव राम जी,तारा बजेठा ,प्रताप सिंह ,मनोज बिष्ट ,राजू धानक पान सिंह ,जगदीश नाथ ,रवि सिंगवाल प्रकाश शर्मा ,प्रकाश फल्टिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे।