रक्षाबंधन पर मिले स्नेह पर विधायक काऊ बोले—रिश्तों की यह डोर ही मेरी ताकत
रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने मातृशक्ति से बंधवाई राखी, कहा—बहनों का स्नेह और आशीर्वाद सदैव प्रेरणा का स्रोत
देहरादून। रायपुर विधानसभा में सप्ताहभर से विभिन्न मंडलों, मातृशक्ति एवं युवाओं द्वारा आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रमों में रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ लगातार सहभागिता कर रहे हैं।

इसी क्रम में उन्होंने आज रिस्पना पुल के समीप मीनाक्षी वेडिंग प्वाइंट में अजबपुर मंडल द्वारा आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में शिरकत की।

कार्यक्रम में क्षेत्र की माताओं एवं बहनों ने रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ को राखी बांधी और उनके साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। विधायक ने सभी बहनों का स्नेहपूर्वक आभार व्यक्त करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

व्यस्ततम दिनचर्या के बावजूद उन्होंने कार्यक्रम में पूरा समय दिया और मातृशक्ति के साथ आत्मीयता से रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और अटूट रिश्ते का प्रतीक है। यह पर्व केवल भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने का अवसर नहीं, बल्कि समाज में स्नेह, सम्मान, विश्वास और सामाजिक समरसता की भावना को भी मजबूत करता है।

उन्होंने कहा कि माताओं एवं बहनों का स्नेह, अपनत्व और आशीर्वाद उनके लिए सदैव प्रेरणा और शक्ति का स्रोत रहेगा।

विधायक ने कहा कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशियां लेकर आए तथा समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना और अधिक मजबूत हो, यही उनकी कामना है।

रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने समस्त माताओं एवं बहनों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम में देहरादून महापौर सौरभ थपलियाल, राज्यमंत्री विनोद उनियाल, अजबपुर मंडल अध्यक्ष सुषमा कुकरेती, मंडल की समस्त कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रहीं।
