August 25, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

अजबपुर मंडल में विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सह-संयोजक नियुक्त, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून के अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल एवं जिला प्रकोष्ठ संयोजक श्री सुरेन्द्र राणा तथा जिला प्रकोष्ठ सह-संयोजक श्री राजेश बडोनी से विचार-विमर्श के उपरांत अजबपुर माता मंदिर मंडल, 19 रायपुर विधानसभा में विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सह-संयोजकों की घोषणा की गई है।
मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुषमा कुकरेती द्वारा जारी सूची के अनुसार चिकित्सा प्रकोष्ठ में श्री सुरेन्द्र गुप्ता को संयोजक एवं डॉ. अशोक कुमार कटारिया को सह-संयोजक बनाया गया है। विधि प्रकोष्ठ में श्री गौरव शर्मा संयोजक तथा श्री संदीप चौधरी सह-संयोजक होंगे।
सहकारिता प्रकोष्ठ में श्री मुकेश सुंदरीयाल संयोजक एवं श्री सचिन भण्डारी सह-संयोजक, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में श्री अनिल भण्डारी संयोजक एवं श्री मनोहर सिंह रावत सह-संयोजक तथा शिक्षक प्रकोष्ठ में श्री अनिल कुमार नौटियाल को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
धर्म संस्कृति मठ/धर्मशाला प्रकोष्ठ में आचार्य जनार्दन नैथानी संयोजक एवं पंडित अनिल नौथानी सह-संयोजक, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ में श्री महेश प्रसाद उनियाल संयोजक एवं श्री हारिक प्रसाद देवराड़ी सह-संयोजक नियुक्त किए गए हैं।
व्यापार प्रकोष्ठ में श्री सुरेन्द्र रावत संयोजक एवं श्री धीरज ओबराय सह-संयोजक, एनजीओ प्रकोष्ठ में श्री प्रभात बर्थवाल संयोजक तथा महिला स्वयं सहायता समूह प्रकोष्ठ में संयोजक एवं सह-संयोजक की जिम्मेदारी तय की गई है।
निकाय प्रकोष्ठ में श्रीमती अल्का धानई संयोजक एवं श्रीमती सोनू उनियाल सह-संयोजक, पंचायत प्रकोष्ठ में नगर निगम क्षेत्र को संयोजक तथा खेलकूद प्रकोष्ठ में श्री सूर्य प्रताप सिंह संयोजक एवं श्री पंकज जडौली सह-संयोजक बनाए गए हैं।
इसके अलावा आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ में श्री विनोद बडोला संयोजक एवं श्री बृज बिहारी गुप्ता सह-संयोजक तथा सेवा निवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ में श्रीमती राजेश्वरी सेमवाल संयोजक एवं श्री केशवानंद उनियाल सह-संयोजक नियुक्त किए गए हैं।


नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए मंडल अध्यक्ष सुषमा कुकरेती ने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी अपने अनुभव, समर्पण और सक्रिय सहभागिता के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठनात्मक एकजुटता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर नवनियुक्त संयोजकों एवं सह-संयोजकों ने पार्टी नेतृत्व एवं मंडल अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।