June 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

जनता जनार्दन।उत्तराखंड में पहली बार आने वाली सरकार का एजेंडा तय करेगी प्रदेश की जनता:कर्नल कोठियाल,आप सीएम प्रत्याशी

*जनता तय करेगी आप का मेनिफेस्टो,मेरे सपनों के उत्तराखंड के तहत अब तक मिले 71249 सुझाव:आप*

*उत्तराखंड में पहली बार आने वाली सरकार का एजेंडा तय करेगी प्रदेश की जनता:कर्नल कोठियाल,आप सीएम प्रत्याशी*

*9 नवंबर को कर्नल कोठियाल के शुरू की “मेरे सपनों का उत्तराखंड” अभियान में अब तक पूरे उत्तराखंड से मिले हजारों सुझाव,जल्द जारी होगा मेनिफेस्टो:आप*





आम आदमी पार्टी के सीएम प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल ने 9 नवंबर 2021 को उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए एक अनूठी पहल शुरू की थी जिसमें उन्होंने – मेरे सपनों का उत्तराखंड अभियान शुरू किया था। इस अभियान के तहत जनता से आप पार्टी ने उत्तराखंड के लिए उनके सपने मांगे थे। इस अभियान के तहत अब तक पूरे उत्तराखंड से हजारों लोगों ने उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए अपने हजारों सुझाव उत्तराखंड की जनता ने भेजें हैं ताकि उत्तराखंड नवनिर्माण का सपना पूरा हो सके।




इस अभियान के तहत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांव गांव मे जाकर लोगो से उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए उनके सपने मांगे, 31 जनवरी तक आप के पास पूरे उत्तराखंड से 71249 सुझाव पहुंचे जिनको आप जल्द ही अपने मेनिफेस्टो में शामिल कर अपना मेनिफेस्टो जारी करेगी। उन्होंने बताया अभी भी आप के नवपरिवर्तन प्रमुख गांव गांव जाकर लोगों से उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए उनके सपनों को ले रहे हैं । कर्नल कोठियाल ने बताया कि जल्द ही आप अपना मेनिफेस्टो जारी कर इन सुझावों को शामिल कर रहे हैं जो पूरे प्रदेश से जनता ने अपने सपनों के तौर पर हमे भेजे हैं । उन्होंने बताया ये घोषणाएं नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी की गारंटी होगी जो आप की सरकार बनते ही पहले साल के एजेंडे में रखा जाएगा। आप बहुत जल्द अपना मेनिफेस्टो नहीं गारंटी पत्र जारी करेगी।