October 31, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

एंबुलेंस व कार की आपस में भिड़ंत से मरीज की हुई दर्दनाक मौत

कहां ठीक होने के लिए एंबुलेंस में बैठे थे कि ठीक होकर अपने घर चले जाऊंगा पर नियति को कुछ और ही मंजूर था कि एक्सीडेंट में जान ही चली गई। ऐसा वाकया एक मरीज के साथ घटित हुआ हरिद्वार क्षेत्र में।



कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में एक मरीज को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस की कार से टक्कर हो गयी। इस हादसें एंबुलेंस में सवार मरीज की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार सवार चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।



मिली जानकारी के अनुसार सिडकुल स्थित पैनासोनिक कंपनी की यूनिट एक में काम करने वाले जगजीत सिंह को अचानक पथरी का दर्द उठा। जिसके बाद एंबुलेंस बुलाकर उसे तत्काल ही भूमानंद अस्पताल के लिए रवाना किया गया। एंबुलेंस अभी रानीपुर झाल से यू टर्न लेकर मुड़ी ही थी कि हरिद्वार की ओर से दिल्ली की ओर जा रही कार ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी।कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी की एंबुलेंस सड़क पर पलट गई, जिसके चलते एंबुलेंस में सवार मरीज की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घअना में एंबुलेंस के चालक, परिचालक व कार सवार यात्रियों को चोटें आई हैं। सड़क हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची ज्वालापुर पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। ज्वालापुर
पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



Share this post