May 25, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून 15 मार्च।उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट की।




इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलने व ऋषिकेश से चौथी बार विधायक चुने जाने पर प्रेमचंद अग्रवाल को अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी।




इस मुलाकात के दौरान लोकसभा अध्यक्ष एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच उत्तराखंड की राजनीति सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।