October 12, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

राठ महाविद्यालय पैठाणी पौड़ी गढ़वाल में सम्पन्न हुआ “एक दिवसीय पूर्व छात्र सम्मलेन”

डाॅ0 देव कृष्ण थपलियाल

 

*छात्र अपनें सूत्रधार स्वयं बनें : प्रो0 एस0पी0 शर्मा*

*राठ महाविद्यालय पैठाणी पौड़ी गढ़वाल में सम्पन्न हुआ “एक दिवसीय पूर्व छात्र सम्मलेन” ।*

प्रो0 एस0पी0 शर्मा प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय पाबौ थे मुख्य अतिथि ।

पैठाणी । राठ माहाविद्यालय पैठाणी पौड़ी गढ़वाल में “एक दिवसीय पूर्व छात्र सम्मलेन” आयोजित किया गया । जिसमें सैकड़ों पूर्व छात्र/छात्राओं नें प्रतिभाग किया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रुप में प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय पाबौ थे । सम्मलेन की शुरुआत मुख्य अथिति व प्राचार्य द्वारा सरस्वती माता के चित्र पर पुष्पहार व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ । बी0एड0 की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना व स्वागत गीत के बाद अनेक पूर्व छात्र/छात्राओं द्वारा अपनें पूर्ववर्ती अनुभवों को साझा किया गया । छात्र/छात्राओं के रंगा रंग मन मोहक प्रस्तुतियों प्रस्तुत की गयी। अपनें स्वागत भाषण में प्राचार्य डॉ0 जितेंद्र कुमार नेगी सभी अतिथियों व पूर्व छात्रो का स्वागत करते हुए सभी की उज्जवल भविष्य की कामना की उन्होंने कहा क़ोई भी कार्य लगन और मेहनत के बल पर प्राप्त की जा सकती है । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पहुँचे पाबो डिग्री कालेज के प्राचार्य नें अपनें सारगर्भित उद्बोधन में कहा की “एलुमुनाई मीट” जैसे कार्यक्रम प्रेम और सौहार्द को प्रोत्साहित करने के साथ–साथ ज्ञान का भी प्रसार करते हैं । दूसरी तरफ वे छात्र जो आज इस सस्था के बदौलत बड़े पदों पर पहुचें हैं। उन्हें गुरु दक्षिणा के रूप में महाविद्यालय को योगदान करना चाहिये गुरुकुलों की यही परम्परा रही है ।


देर शाम चले मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ भाषणों के समापन हुआ। इस दौरान सम्मलेन के संयोजक डॉ0 अखिलेश कुमार सिंह बी0एड0 विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 प्रवेश कुमार मिश्रा, डॉ0 शिवेंद्र सिंह, डॉ0 मनोज सिंह, श्री प्रदीप कुमार, डॉ0 वीरेंद्र चन्द, कार्यलयाध्यक्ष श्री मुकेश गोदियाल, श्री अरविन्द कुमार, श्री क्रान्ति नौटियाल, श्री राजकुमार पाल-डॉ0 राकेश कुमार-डॉ0 रवि नौटियाल श्रीमती वंदना सिंह डॉ0 आशुतोष कुमार, डॉ0 राजीव दुबे आदि प्राध्यापक मौजूद रहे ।


कार्यक्रम के संयोजक डॉ0 अखिलेश कुमार सिंह नें सभी अथितियों व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया ।

Share this post

More stories