मेयर सौरभ थपलियाल से मिले UPCL के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक पी. सी. ध्यानी, जनहित के कार्यों पर हुआ मंथन
देहरादून। आज नगर निगम देहरादून कार्यालय में उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक पी. सी. ध्यानी ने देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल से शिष्टाचार भेंट की।
बैठक के दौरान नगर निगम देहरादून एवं UPCL के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनहित से जुड़े कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से संचालित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही शहर के विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा विभिन्न विभागीय समन्वय से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया।

मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि नगर निगम और UPCL के बीच मजबूत समन्वय से शहरवासियों को बेहतर विद्युत एवं नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों संस्थाओं के आपसी सहयोग से देहरादून के समग्र विकास को नई गति मिलेगी और जनहित से जुड़े कार्यों का तेजी से क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।
इस अवसर पर मेयर ने UPCL के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक पी. सी. ध्यानी को उनके नवीन दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।
