August 7, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ से राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज नई दिल्ली में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों, उत्तराखंड के समग्र विकास, जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों तथा समसामयिक विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।

बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। संगठन और सरकार के बेहतर समन्वय के माध्यम से प्रदेश के सर्वांगीण विकास एवं जनसेवा के संकल्प को और अधिक गति प्रदान की जाएगी।
यह शिष्टाचार भेंट संगठनात्मक मजबूती, विकासोन्मुखी सोच तथा जनहित के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता को दर्शाने वाली महत्वपूर्ण मुलाकात रही।