August 31, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

हरियाली तीज पर मातृशक्ति के साथ विधायक काऊ ने साझा की खुशियां, दिया सुख-समृद्धि का संदेश

रायपुर ब्लॉक सभागार में पूर्व पार्षद कविंदर सेमवाल द्वारा आयोजित तीज मिलन समारोह में उमड़ा उत्साह

देहरादून। रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने रायपुर ब्लॉक सभागार में पूर्व पार्षद लाडपुर कविंदर सेमवाल द्वारा आयोजित तीज मिलन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की मातृशक्ति एवं बहनों के साथ हरियाली तीज की खुशियां साझा कीं और सभी को पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने कहा कि हरियाली तीज हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नारी शक्ति के सम्मान का पर्व है।

यह पर्व परिवार में प्रेम, विश्वास, सौहार्द और खुशहाली का संदेश देता है। हमारी मातृशक्ति अपनी परंपराओं और संस्कारों को जीवंत रखते हुए समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रही है।


उन्होंने कहा कि तीज केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मीय मिलन, उमंग और सामाजिक सहभागिता का भी उत्सव है।

ऐसे आयोजन हमारी लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


इस अवसर पर विधायक ने माँ पार्वती एवं भगवान शिव से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी माताओं-बहनों के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य एवं खुशहाली बनी रहे और प्रत्येक परिवार में प्रेम एवं आनंद का वातावरण कायम रहे।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में तीज पर्व को लेकर विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा और उल्लासपूर्ण वातावरण ने समारोह को और भी आकर्षक बना दिया।


कार्यक्रम में देहरादून महानगर महापौर सौरभ थपलियाल, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, पूर्व रायपुर मंडल अध्यक्ष रुद्रेश शर्मा, रायपुर मंडल अध्यक्ष उज्ज्वल नेगी, अनेक पार्षद, पार्टी पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।