November 15, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

शक्ति केंद्र सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए राज्य मंत्री धीरेन्द्र सिंह पंवार

विकसित उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने और 2027 में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के अंतर्गत मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री धीरेन्द्र सिंह पंवार ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के केदार मंडल स्थित बंजारावाला-2 में आयोजित शक्ति केंद्र सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में प्रतिभाग किया।


सम्मेलन को संबोधित करते हुए पंवार ने उत्तराखंड राज्य की 26 वर्षों की विकास यात्रा, संगठन की मजबूती और विकसित उत्तराखंड के संकल्प पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सरकार के साथ-साथ संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।


उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा जन-जन तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने के लिए पूरी एकजुटता, समर्पण और सक्रियता के साथ जुटने का संदेश दिया।


इस अवसर पर केदार मंडल अध्यक्ष श्रीमती सरिता लिंगवाल, शक्ति केंद्र संयोजक श्री रोथान, बूथ अध्यक्ष श्रीमती बीना कंडवाल, श्री राजेंद्र रावत सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this post