May 10, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

महिलाओं का अपमान करना ही इंडी गठबंधन की पहचान बन गया है-उमेश शर्मा’काऊ’

महिलाओं का अपमान करना ही इंडी गठबंधन की पहचान बन गया है-उमेश शर्मा’काऊ’

लोकसभा में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाया गया 131वां संविधान संशोधन विधेयक पारित न होने पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा’काऊ’ ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा है महिलाओं का अपमान ही विपक्षी दलों की पहचान बन गई है।

रायपुर विधायक काऊ ने आगे कहा है कि कांग्रेस और उसके साथी दलों ने सालों तक नारी सशक्तिकरण को सिर्फ नर और भाषण तक सीमित रखा।

जब महिलाओं को सच में अधिकार देने का समय आया तो वही लोग विरोध में खड़े हो गए, यही इनकी राजनीति की सच्चाई है।

यह विरोध केवल एक कानून का नहीं बल्कि देश की आधी आबादी के हक और सम्मान के खिलाफ है।

साफ है कि इनके लिए महिला सशक्तिकरण नहीं,बल्कि अपनी कुर्सी और स्वार्थ ज्यादा जरूरी है।

देश अब समझ चुका है।सरकार का विरोध करते-करते देश की संप्रभुता का विरोध करने वाले विपक्ष को देश की नारी शक्ति मुंहतोड़ जवाब देगी।