October 6, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

रायपुर में काऊ ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, ताबड़तोड़ दो मंडल बैठकों में लिया संगठन का फीडबैक

संगठन सर्वोपरि, राष्ट्र प्रथम और सेवा ही संकल्प के मंत्र के साथ बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
देहरादून। रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने मंगलवार को रायपुर विधानसभा क्षेत्र में ताबड़तोड़ दो महत्वपूर्ण मंडल बैठकों में प्रतिभाग कर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की ऊर्जा, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।


सबसे पहले रामलीला ग्राउंड, डांडा लखौंड, सहस्रधारा रोड में आयोजित तपोवन मंडल की मासिक बैठक में विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ शामिल हुए। बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई। विधायक ने कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।


इसके उपरांत विधायक ‘काऊ’ ने प्राचीन दुर्गा मंदिर, किद्दूवाला रायपुर में आयोजित रायपुर मंडल की मासिक बैठक में भी प्रतिभाग किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने कहा कि “संगठन सर्वोपरि, राष्ट्र प्रथम और सेवा ही संकल्प” भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की कार्यशैली का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण और निष्ठा निश्चित रूप से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आधार है।


उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के हर सुख-दुख में संगठन और प्रत्येक स्तर का जनप्रतिनिधि उनके साथ मजबूती से खड़ा मिलेगा। कार्यकर्ताओं के सम्मान और उनके हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।


बैठकों में मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this post