June 19, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

कुत्तों को पिलावोगे शराब,तो इमेज होगी ही खराब।अब करोगे अर्ज,जब मुकदमा हो गया दर्ज।(ट्रस्ट की शिकायत पर मुकदमा दर्ज, कहां,जानें)

शराब के नशे में कुछ लोग ऐसे मदमस्त हो जाते हैं कि वे पहले खुद शराब पीते हैं,फिर अन्यों को भी पिलाते हैं।
अन्यों में इंसान के अलावा पालतू जानवर भी हो सकते हैं।
ऐसा ही वाकया एक शादी समारोह के दौरान देखने को मिला।




शादी समारोह में दूल्हे पक्ष के लोग इतने मस्त हो गये कि उन्होंने कुत्तों को भी शराब पिला दी।
इस पर एक ट्रस्ट ने पुलिस से शिकायत कर दी।
प्रेम नगर थाना पुलिस ने दो नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।मामला 21 फरवरी का है एसओ प्रेमगर कुलदीप पंत ने बताया कि रेस्क्यू बाय गरिमा एनिमल स्टेट पॉल्यूशन आर्मी चैरिटेबल ट्रस्ट ने शिकायत की है।
उन्होंने पुलिस को बताया कि क्षेत्र में शिवराज पाल के बेटे की शादी थी। यहां पर दूल्हे पक्ष के लोगों ने वहां मौजूद 2 पालतू कुत्तों को शराब पिला दी।किसी ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।यह विडिओ जब ट्रस्ट के पास पहुंचा तो ट्रस्ट ने इसकी पड़ताल
शुरू की।
पता चला की शिवराज के बेटे की शादी का यह वीडियो है।
आरोपियों की पहचान विकास जोशी और सौरव के रूप में हुई है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।