June 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

हाइवोल्टेज।राज्य निर्माण आंदोलन के शीर्ष आंदोलनकारियों ने रवीन्द्र जुगरान द्वारा निर्मित वीडियो ‘पोल पट्टी खोल, का किया अनावरण(VIDEOदेखें)

अस्थाई राजधानी देहरादून।
आज दिनांक 05 फरवरी को त्यागी रोड स्थित एक होटल में उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के शीर्ष आंदोलनकारियों ने रवीन्द्र जुगरान द्वारा निर्मित वीडियो पोल पट्टी खोल का अनावरण किया।

विडियो में हरीश रावत जी (हरशु दा) ने विगत 29 वर्षों में उत्तराखंड के साथ कैसे विश्वासघात किया विशेष कर उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में उसका उल्लेख किया गया है।
मुख्यमंत्री बनने के बाद अपनी सरकार बचाने के लिए वो टॉपअप व आंख बंद करने की बात कर रहे हैं इसका जिक्र किया गया है। साथ ही अपनी ही कांग्रेस सरकार के मुखिया बनने पर नारायण दत्त तिवारी के विरोध में सड़क पर सार्वजनिक रूप से उतर कर कैसे अराजकता फैलाने का काम किया। साथ ही कैसे भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया।
अनावरण करने वालों में श्रीमती सुशीला बलूनी,श्रीमती उषा नेगी, विवेकानंद खंडूड़ी,प्रकाश सुमन ध्यानी व राज्य आंदोलनकारी राजीव तलवार मुख्य रूप से थे।