May 10, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

स्वास्थ्य मंत्री डाॅ0 रावत ने लिंक मोटर मार्ग का शिलान्यास किया,ग्रामीणों की 50 वर्ष पुरानी मांग हुई पूरी

विनोद रावत

 

स्वास्थ्य मंत्री डाॅ0 रावत ने लिंक मोटर मार्ग का शिलान्यास किया,ग्रामीणों की 50 वर्ष पुरानी मांग हुई पूरी
———————————————————————
स्वास्थ्य मंत्री डाॅ0 धनसिंह रावत ने अपनी श्रीनगर विधानसभान्तर्गत लिंक मोटर मार्ग का शिलान्यास कर ग्रामीणों की 50 वर्ष पुरानी मांग पर अपनी मोहर लगा दी है,इसके साथ साथ डाॅ0 रावत ने जलेथा में 55 माताओं बहनों को घसियारी किट वितरित कर महिलाओं का दिल जीतने की भी भरसक कोशिश की है।

घसियारी किट योजना की महिलाओं ने की चारों ओर जमकर सराहना की और मंत्री का धन्यवाद अदा किया।




10 लाख की लागत से जिला योजना के अंतर्गत पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के विकासखंड खिर्सू में उड़ला अंदरगडी टोक से जलेथा तक मैसिंग लिंक मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास कर एक और विकास की नींव रख दी है।




इस लिंक मोटर मार्ग का स्थानीय जनता लगभग 5 दशकों से लगातार मांग करते आ रहे थे,अब जाकर ग्रामीण जनता की आस पूरी हुई।
इस अवसर पर राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष मातवर सिंह रावत, सामाजिक कार्यकर्ता लखपत सिंह भंडारी,विधायक प्रतिनिधि नितिन घिल्डियाल,सामाजिक कार्यकर्ता मनोहर सिंह रावत,विनोद रावत,विनोद नेगी और बड़ी भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।