September 16, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

गणपति बप्पा के जयघोष से गूंजा रायपुर, विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने की पूजा-अर्चना

“विघ्नहर्ता गणेश सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लाएं” — विधायक काऊ ने देश-प्रदेश एवं रायपुरवासियों के कल्याण की कामना की
देहरादून। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर रायपुर विधानसभा क्षेत्र में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का उल्लास देखने को मिला। लक्ष्मी नारायण मंदिर, रायपुर में आयोजित गणेश चतुर्थी कार्यक्रम में रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने विधि-विधान से भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।


विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने भगवान गणपति के चरणों में शीश नवाते हुए रायपुर विधानसभा क्षेत्र के समस्त नागरिकों, उत्तराखंडवासियों तथा देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। गणेश चतुर्थी हमें आस्था के साथ-साथ एकता, सद्भाव, सकारात्मक सोच और समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देती है। भगवान गणेश की कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख-शांति बनी रहे और समाज में प्रेम एवं भाईचारे की भावना और मजबूत हो।


उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी का पर्व नई ऊर्जा, नए संकल्प और शुभ कार्यों की शुरुआत का पर्व है। भगवान गणेश सभी के जीवन से बाधाओं को दूर करें और हर घर में खुशहाली एवं समृद्धि का दीप जलाएं, यही उनकी कामना है।


कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भगवान गणेश की आराधना की और “गणपति बप्पा मोरया” मंगलमूर्ति मोरया! के जयघोष से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।


विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने सभी क्षेत्रवासियों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा—
“गणपति बप्पा सभी के जीवन के विघ्न हरें, हर परिवार में सुख-शांति और समृद्धि लाएं तथा रायपुर विधानसभा सहित उत्तराखंड और पूरे देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाएं।”