July 9, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

रुद्रपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं का जताया आभार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तथा राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट के आज रुद्रपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार एवं भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ, मालाएं एवं जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया।


अपने सम्मान से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “आप सभी का यह स्नेह और विश्वास निरंतर जनसेवा के लिए नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करता है।”


उन्होंने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता-आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत और समर्पण ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह आत्मीय स्वागत उनके लिए सम्मान के साथ-साथ जिम्मेदारी भी बढ़ाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग और समर्पण से भाजपा प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनसेवा के संकल्प को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करती रहेगी।