July 9, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

उत्तराखंड सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा के लिए आवेदन शुरू : मधु भट्ट

देहरादून। उत्तराखंड सरकार के संस्कृति विभाग ने वर्ष 2026 के लिए ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अंतर्गत विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा का आयोजन किया है। इस योजना के तहत उत्तराखंड के विभिन्न वर्गों के नागरिकों को सोमनाथ धाम की पवित्र यात्रा का अवसर प्रदान किया जाएगा। यात्रा 13 जुलाई 2026 को हर्रावाला (देहरादून) से वेरावल (सोमनाथ) के लिए विशेष एसी ट्रेन से रवाना होगी।
संस्कृति विभाग में दर्जाधारी राज्य मंत्री तथा संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्षा मधु भट्ट के अनुसार यह यात्रा पूरी तरह निःशुल्क होगी, जिसमें एसी रेल यात्रा, आवास, भोजन तथा स्थानीय परिवहन की व्यवस्था उत्तराखंड सरकार द्वारा की जाएगी।
इस यात्रा के लिए कुल 11 श्रेणियों के पात्र नागरिक आवेदन कर सकते हैं। इनमें शॉपकीपर, हॉकर, स्ट्रीट वेंडर, मार्केट एसोसिएशन से जुड़े लोग, महिलाएं, गिग वर्कर्स, विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थी, 40 वर्ष से कम आयु के युवा प्रोफेशनल, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी एवं कर्मचारी, 60 वर्ष या अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक, विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र के विशेषज्ञ, स्वयंसेवी, युवा विजेता, स्टार्टअप एवं नवाचार से जुड़े सफल व्यक्ति, अखाड़ों, शिव मंदिरों और आध्यात्मिक संस्थाओं के सदस्य, सीमावर्ती गांवों के निवासी, प्रदेश के कलाकार, पोस्टमैन, रेलवे स्टाफ, सफाई कर्मचारी, ड्राइवर सहित जनसेवा से जुड़े लोग शामिल हैं।
पात्रता
आवेदक उत्तराखंड का स्थायी निवासी होना अनिवार्य।
वरिष्ठ नागरिक श्रेणी के लिए न्यूनतम आयु 60 वर्ष।
युवा प्रोफेशनल श्रेणी के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष।
अन्य श्रेणियों के लिए विभाग द्वारा निर्धारित पात्रता लागू होगी।
आवश्यक दस्तावेज
आधार कार्ड या फोटो पहचान पत्र
उत्तराखंड का स्थायी निवास प्रमाण पत्र
स्व-घोषणा स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (मेडिकल डिक्लेरेशन)
दो पासपोर्ट आकार के फोटो
संस्कृति विभाग ने बताया कि आवेदन पहले आओ–पहले पाओ (First Come First Served) के आधार पर स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन एवं विस्तृत जानकारी के लिए uttarakhandculture.in पर जा सकते हैं। ऑफलाइन सहायता के लिए अपने जनपद के नोडल अधिकारी अथवा पोस्टर में दिए गए हेल्पलाइन नंबर 8445592266 पर संपर्क किया जा सकता है।
संस्कृति विभाग ने सभी पात्र नागरिकों से इस विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक यात्रा का लाभ उठाने के लिए समय पर आवेदन करने की अपील की है।