November 1, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

खुस खबरी-आज से मुफ्त में लगेगी वैक्सीन,प्रधानमंत्री ने की थी घोषणा

खुस खबरी- आज से मुफ्त में लगेगी वैक्सीन,प्रधानमंत्री ने की थी घोषणा
———————————————————————
भारत में युवा वर्ग के लिए एक सुकून भरी खबर है कि 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के युवाओं को मुफ्त में वैक्सीन लगेगी।
सोमवार से शुरू हो रहे इस चरण में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को मुफ्त वैक्सीन दी जायेगी।
इसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात जून को देश को संबोधित करते हुए की थी।वैक्सीन लेने के लिए लोगों को अब को-विन ऐप (Cowin.gov.in) पर पहले से रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य नहीं होगा,अब सभी सरकारी और निजी वैक्सीनेशन सेंटर पर ऑनसाइट ही पंजीकरण की सुविधा लोगों को मिलेगी,इससे लोगों को स्लॉट बुक करने से निजात मिलेगी।प्रधानमंत्री ने कहा था कि भारत सरकार वैक्सीन निर्माताओं से कुल उत्पादन का 75 फीसदी वैक्सीन खरीदेगी और राज्यों को मुफ्त मुहैया करायेगी,हालांकि, निजी अस्पतालों द्वारा 25 फीसदी वैक्सीन की सीधी खरीद की व्यवस्था जारी रहेगी,साथ ही राज्य सरकारों को निगरानी करनी है कि निजी अस्पतालों में वैक्सीन की निर्धारित कीमत पर मात्र 150 रुपये ही सर्विस चार्ज लिये जायें।भारत में वैक्सीनेशन अभियान 16 जनवरी, 2021 को शुरू हुआ था।पहले वैक्सीन निर्माताओं से 100 फीसदी वैक्सीन की खरीद कर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को दी गयी ये वैक्सीन फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को दी गयी।उसके बाद 60 वर्ष से ऊपर के लोगों और गंभीर बीमारी से पीड़ित 45 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन दी गयी।केंद्र सरकार ने नीतियों में परिवर्तन कर अब 18 साल की आयु से ऊपर के लोगों को वैक्सीन देने की घोषणा की,हालांकि, वैक्सीन लेने के लिए पहले से को-विन ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य था।साथ ही स्लॉट बुकिंग के समय पर उपस्थित होना पड़ता था।अब 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन मुफ्त दी जायेगी।
मालूम हो कि देश में अभी तक कुल 27.66 करोड़ लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है,और वैक्सीन लेने वालों की संख्या में उत्तरोत्तर बढ़ोतरी हो रही है।

Share this post