Recent Posts

November 4, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

डीएम युगल किशोर पंत ने ग्राम देवहा नदी की बाढ़ से सुरक्षा हेतु सिंचाई तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

खटीमा 31 मई 2023
जिलाधिकारी युगल किशोर पंत आम जनता के लिए हर वक्त तत्पर रहते हैं।वे तत्काल जमीन पर उतरकर मौका मुआवने करने के लिए भी जाने जाते हैं।


डीएम पंत ने बुद्धवार को तहसील खटीमा में स्थित ग्राम मझौला-1 के ढाकी क्षेत्र को देवहा नदी की बाढ़ से सुरक्षा हेतु सिंचाई तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने देहवा नदी से बाढ़ सुरक्षा हेतु पिचिंग कार्य करने के निर्देश सिंचाई विभाग के अभियंताओं को दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि प्रभावी ढंग से बाढ़ सुरक्षा हेतु नदी को चेनालाइज किया जाए।


जिलाधिकारी ने नदी का वास्तविक प्रवाह क्षेत्र जानने हेतु राजस्व विभाग उत्तर प्रदेश के अधिकारियों के साथ ज्वाइंट सर्वे करने के निर्देश उप जिलाधिकारी को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि बरसात के मौसम में पानी घरों में न जाए और खेत भी सुरक्षित बच जाएं।
जिलाधिकारी ने क्षेत्रवासियों की सुरक्षात्मक दृष्टि से अच्छे स्थानों पर आवासीय पट्टे आवंटन हेतु कार्यवाही कराने के निर्देश भी उप जिलाधिकारी को दिए।


जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनता से मुलाकात की और जन सामान्य की विस्तार से बात सुनी। क्षतेरवासियों ने नदी के पुराने प्रवाह तंत्र व वर्तमान प्रवाह तंत्र, बाढ़ व बाढ़ से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


इस दौरान उप जिलाधिकारी रविंद्र बिष्ट, तहसीलदार शुभांगनि, अधीक्षण अभियंता सिंचाई प्रमोद दीक्षित, अधिशासी अभियंता बीसी नैनवाल, सहायक अभियंता विमल वर्मा सहित क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी।

Share this post

More stories