May 10, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कोटद्वार में सम्मेलन को संबोधित किया,कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कोटद्वार में सम्मेलन को संबोधित किया,कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तथा राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट आज कोटद्वार पहुंचे वहां उन्होंने भाजपा संगठनात्मक जिला कोटद्वार में “जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन” को संबोधित किया।

सम्मेलन में शरीक होने से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का स्थानीय नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों व केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर निर्दलीय पार्षदों, पार्षद प्रत्याशियों, अधिवक्ताओं सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े गणमान्यजनों ने भाजपा तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट में अपनी आस्था प्रकट कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सम्मेलन में जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल , प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बिष्ट , प्रदेश मंत्री सतीश लखेड़ा , कोटद्वार के महापौर कोटद्वार शैलेन्द्र सिंह रावत,गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र अडथ्वाल, द्वारीखाल की ब्लाक प्रमुख श्रीमती बीना राणा,महेन्द्र राणा सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।