June 21, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

देहरादून में शत्रु संपत्ति घोषित करने की मांग को लेकर भाजपा नेता जुगरान ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र जुगरान ने जिलाधिकारी देहरादून को ज्ञापन सौंपकर वर्ष 1947 में पाकिस्तान चले गए अकमल बेग की संपत्तियों को “शत्रु संपत्ति” घोषित करने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि भारत विभाजन के बाद देहरादून निवासी अकमल बेग पाकिस्तान चले गए थे। उनकी कोठी संख्या-71 को भारत सरकार ने 25 अक्टूबर 1947 की अधिसूचना के आधार पर अधिग्रहित कर लिया था, लेकिन उनकी लगभग 24 बीघा कृषि भूमि का अधिग्रहण नहीं हो सका।


ज्ञापन के अनुसार वर्ष 1995 में कुछ भूमाफियाओं द्वारा उक्त कृषि भूमि को फर्जी तरीके से अकमल बेग के नाम पर दर्शाकर कब्जाने का प्रयास किया गया। इस मामले में राज्य सरकार से हस्तक्षेप की मांग करते हुए रविन्द्र जुगरान ने संबंधित भूमि को उत्तराखंड में लागू शत्रु संपत्ति अधिनियम के अंतर्गत घोषित कर राज्य सरकार के पक्ष में निहित करने तथा कथित अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने की मांग की है।
रविन्द्र जुगरान ने कहा कि राष्ट्रहित एवं सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा के लिए ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। ज्ञापन में जिलाधिकारी से शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है।