July 14, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

मध्यमहेश्वर धाम के विकास के लिए ₹54.81 लाख की स्वीकृति, विधायक आशा नौटियाल ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने श्री मध्यमहेश्वर धाम में आधारभूत सुविधाओं के विकास एवं मंदिर के निकट सुरक्षात्मक कार्यों के लिए ₹54.81 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार एवं हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया है।
विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि बाबा मध्यमहेश्वर के दर्शन कर लौटने के बाद उनकी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर बातचीत हुई, जिसमें मुख्यमंत्री ने धाम के विकास के लिए धनराशि स्वीकृत किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।


उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण स्वीकृति मध्यमहेश्वर धाम के समग्र विकास, श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाओं के विस्तार तथा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगी। इससे देवभूमि की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ-साथ क्षेत्र में तीर्थाटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।
विधायक आशा नौटियाल ने बाबा मध्यमहेश्वर से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के धार्मिक स्थलों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।