May 25, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

भूस्खलन से गुस्साए लोगों ने किया विरोध,उक्रांद के नेतृत्व में आंदोलन की दी चेतावनी

भूस्खलन से गुस्साए लोगों ने किया विरोध,उक्रांद के नेतृत्व में आंदोलन की दी चेतावनी
—————————————————————–
कर्णप्रयाग।
भेड़गांव,मल्ला बाजार कर्णप्रयाग में भूस्खलन होने से बाजार की दुकाने व घर खतरे की चपेट में आ गए और मलबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गिरा। *यूकेडी नेता उमेश खण्डूड़ी* व अन्य स्थानीय प्रतिनिधियों ने शासन के उच्च अधिकारियों(अधिशासी अभियंता) को बुला कर शीघ्र ही उचित निर्माण को कहा। स्वयं नगर पालिका अध्यक्षा दमयंती रतूड़ी,सभासद व अन्य घटनास्थल पर पहुंचे और शीघ्र ही सुरक्षा दीवार बनाने के आदेश दे दिए।
स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि
कार्य में किसी भी तरह की देरी हुई तो वे उक्रांद के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे,जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।