October 12, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

राठ महाविद्यालय पैठाणी में प्रवेश/ काउंसलिंग 20 सितंबर से,प्रवेश को लेकर नये छात्र छात्राओं में गजब का उत्साह

राठ महाविद्यालय पैठाणी में प्रवेश/ काउंसलिंग 20 सितंबर से

पैठाणी I राठ महाविद्यालय पैठाणी के बी0ए0 प्रथम सेमेस्टर के प्रवेश प्रक्रिया के अंतिम चरण को गति देते हुये, आगामी 20 तारीख से 30 तारीख सितम्बर तक काउंसलिंग प्रक्रिया जारी रहेगी, प्राचार्य डॉ0 जितेन्द्र कुमार नेगी ने इस संबंध में सम्बन्धित “प्रवेश समिति” के प्राध्यापकों व कर्मियों को आदेश निर्गत किए है I यह प्रक्रिया उक्त तिथियों में किसी भी कार्य दिवस को प्रात: 10:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक सम्पन्न होगी I छात्र/छात्रा को अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ कमेटी के सामने उपस्थित होना होगा I
प्राचार्य डॉ0 नेगी बताया कि छात्र को हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की अंक तालिका/ प्रमाण पत्र, टी0सी , सी0 सी, आधार कार्ड, माइग्रेशन, शपथ पत्र (रैगिंग), 4 नवीनतम फोटो, जाति, गैप प्रमाण-पत्र (यदि हो) की मूल तथा छाया प्रति के साथ उपस्थित होना होगा I
प्राचार्य ने यह भी बताया कि उक्त तिथि के बीत जाने के बाद किसी भी आवेदन पर विचार करना सम्भव नहीं होगा, क्योंकि शासन तथा निदेशक महोदय से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में 01 अक्टूबर से नियमानुसार नियमित कक्षाएँ शुरू हो जाएंगी I

Share this post

More stories