August 31, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

बूथ मजबूत तो संगठन मजबूत, हर कार्यकर्ता भाजपा की ताकत: उमेश शर्मा ‘काऊ’

अजबपुर मंडल की बूथ सशक्तिकरण बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर, आगामी रणनीति पर हुआ मंथन

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अजबपुर मंडल द्वारा ‘बूथ सशक्तिकरण अभियान’ के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने प्रतिभाग करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती और आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ समितियों को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना, बूथ स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करना तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। इस दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं अभियानों को लेकर भी कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत मंथन किया गया।
विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके बूथ और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती केवल बड़े कार्यक्रमों से नहीं, बल्कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता से निरंतर संपर्क से सुनिश्चित होती है।


उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने बूथों पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाएं तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का कार्य करें।
‘काऊ’ ने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा की विचारधारा का वाहक है और उसकी सक्रियता ही पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के लिए पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया।


बैठक में कार्यकर्ताओं ने भी संगठन को मजबूत करने को लेकर अपने सुझाव साझा किए। साथ ही बूथ स्तर पर नियमित संपर्क, कार्यकर्ताओं के बेहतर समन्वय और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया।
सशक्त बूथ से सशक्त संगठन और सशक्त संगठन से विकसित उत्तराखण्ड की दिशा में भाजपा कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में श्याम सुंदर चौहान, कार्यसमिति सदस्य डॉ.आर पी रतूड़ी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष सुषमा कुकरेती सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मठ कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे।