June 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

उत्तर प्रदेश में योगी की सुनामी,जिला पंचायत चुनाव में लाजवाब प्रदर्शन से बढ़ा सियासी कद

उत्तर प्रदेश में योगी की सुनामी,जिला पंचायत चुनाव में लाजवाब प्रदर्शन से बढ़ा सियासी कद
——————————————————————–
उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में पार्टी ने लाजवाब प्रदर्शन कर आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए एक प्रकार की बढत ले ली है।

इससे यूपी के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ का सियासी कद बढना भी लाजमी है।
प्रदेश में हुए 75 जिला पंचायत सीटों में से 67 सीट भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई हैं।

इन चुनावों से भाजपा काफी उत्साहित नजर आ रही है,उसे उम्मीद है कि वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा के चुनाव में पार्टी ऐसा ही प्रदर्शन करेगी।