June 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

“आदित्य बुलेटिन” न्यूज पोर्टल व साप्ताहिक समाचार पत्र कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेगा

उत्तराखंड राज्य का तेजी से उभरता हुआ न्यूज पोर्टल व साप्ताहिक समाचार पत्र “आदित्य बुलेटिन”राज्यभर के कोरोना योद्धाओं को अपनी ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेगा।


विदित है वैश्विक महामारी कोविड-19 ने विश्व के अनेक देशों सहित भारतवर्ष में अपना कहर ढाया,और लाखों लोगों को असमय काल का ग्रास बनने को मजबूर किया।इस मजबूरी व बेबसी के समय जब देशभर के राजकीय व निजी अस्पतालों में बैड,ऑक्सीजन,आईसीयू सहित अनेक चिकित्सकीय सेवाओं का अभाव चरम पर था,ऐसे में कोरोना योद्धाओं का कार्य न सिर्फ सराहनीय था,बल्कि यदि हम उन मुसीबत की हस्तियों को देवदूत की संज्ञा दें तो अतिशयोक्ति नहीं होगी।
ऐसे देवदूतों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित करने का बीडा उठाने जा रहा है,न्यूज पोर्टल व साप्ताहिक समाचार पत्र “आदित्य बुलेटिन”।
इस हेतु जल्द ही स्थान व कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।