May 25, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

महिलाओं के सशक्तिकरण की बात हर सरकार करती है लेकिन आज भी कई महिलाएं लाचार हैं-रजिया

*महिला दिवस पर आप कार्यालय में हुए कार्यक्रम,सभी महिलाओं को महिला दिवस पर दी बधाई:आप*

आज आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर आम आदमी की पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया बेग समेत कई पार्टी पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी उपाध्यक्ष रजिया बेग ने इस दौरान देश और दुनिया की तमाम महिलाओं को बधाई दी और साथ ही कहा कि आज हमारे देश में महिलाओं के लिए संविधान और सरकार द्वारा कई कानून बनाए गए हैं और साथ ही कई अधिकार दिए गए हैं जिनके बारे में सभी महिलाओं को जागरूक होना अति आवश्यक है।





उन्होंने कहा कि महिलाओं को यह जानना बेहद जरूरी है कि उन्हें वह तमाम अधिकार प्राप्त हो रहे हैं या नहीं। उन्होंने कहां की प्रदेश निर्माण में महिलाओं की अहम भागीदारी थी इसलिए महिलाओं को सशक्त करते हुए उन्हें विधानसभा और संसद में भेजना अति आवश्यक है ताकि वह बड़े स्तर पर महिलाओं की अगुवाई कर सकें और महिलाओं के हक की आवाज को बुलंद कर सके। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण की बात हर सरकार करती है लेकिन आज भी कई महिलाएं लाचार हैं लेकिन आम आदमी पार्टी शुरू से ही महिलाओं के हक की आवाज को उठाती आई है और आगे भी उठाती रहेगी उन्होंने पुनः सभी महिलाओं को इस अवसर पर बधाई दी।




इस मौके पर राजपुर विधानसभा प्रत्याशी डिंपल सिंह, मंजू शर्मा ,सुधा पटवाल ,रीना कटारिया, सुदेश सैनी ,प्रीति गुप्ता, रेहाना प्रवीण ,संध्या, अर्शी, शबनम फिरदौस ,मुस्कान, सीमा ठाकुर सरिता गौतम मौजूद रहे।