June 9, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

ब्रेक फेल होने से सड़क पर पल्टा वाहन,वाहन में सवार थे 14 छात्र

 

ब्रेक फेल होने से सड़क पर पल्टा वाहन,वाहन में सवार थे 14 छात्र

चमोली जिले के जोशीमठ में बुधवार को औली जोशीमठ मोटर मार्ग पर टीवी टावर के पास एक टेंपो ट्रैवलर्स वाहन सड़क पर ही पलट गया, इस वाहन में आईआईटी रुड़की से आए 14 छात्र सवार थे, जिसमे वाहन में सवार सभी लोगों को हल्की चोट आई।
वाहन में सवार सभी लोगों को जोशीमठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, थाना जोशीमठ के वरिष्ठ उप निरीक्षक विजय ने बताया कि वाहन का ब्रेक फेल होने के कारण वाहन अचानक सड़क पर पलट गया, वाहन छात्रों को लेकर जोशीमठ की तरफ जा रहा था।
गनीमत रहा कि वाहन खाई में नहीं गिरा,वरना जानमाल का नुकसान हो सकता था।