October 31, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

पिथौरागढ के लाल आईबीए एशिया बाक्सिंग टाइटल के विजेता विमल पुनेरा ने की मुख्यमंत्री धामी से शिष्टाचार भेंट

आईबीए एशिया बाक्सिंग टाइटल के विजेता विमल पुनेरा ने की मुख्यमंत्री धामी से शिष्टाचार भेंट
——————————————————————-
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में आईबीए एशिया बॉक्सिंग टाइटल के विजेता श्री विमल पुनेरा ने शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री द्वारा पिथौरागढ़ निवासी श्री विमल पुनेरा को बधाई एवं उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं देने के साथ ही सम्मानित भी किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे युवा खिलाड़ी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत है। यह हमारे लिये गर्व की बात है कि हमारे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।

Share this post

More stories