भगत सिंह कोश्यारी ने श्री दरबार साहिब में महंत देवेंद्र दास महाराज से की शिष्टाचार भेंट
आध्यात्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों पर हुआ सार्थक संवाद
देहरादून। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं देवभूमि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने देहरादून स्थित श्री दरबार साहिब पहुंचकर महंत देवेंद्र दास महाराज से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने महंत देवेंद्र दास महाराज से स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

भेंट के दौरान आध्यात्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के महत्व सहित समाज में सेवा, सद्भाव और संस्कारों की भूमिका को लेकर सार्थक संवाद हुआ। महंत देवेंद्र दास महाराज ने सामाजिक एवं आध्यात्मिक जीवन में मानवीय मूल्यों की महत्ता पर मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस अवसर पर भगत सिंह कोश्यारी ने श्री दरबार साहिब की आध्यात्मिक एवं सामाजिक परंपराओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
