एक दो दिन में पार्लियामेंट्री बोर्ड, राज्यसभा उम्मीदवार की घोषणा करेगा : भट्ट
राहुल प्रियंका की यात्रा चुनावी, भाजपा प्रचंड जीत की तैयारी से आगे बढ़ रही है : भट्ट
देहरादून 30 सितंबर। भाजपा ने प्रदेश की अधिकांश सीटों पर एबीवीपी की जीत को युवाओं में राष्ट्रवादी विचारों की मजबूती का संकेत बताया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने परिणामों पर कांग्रेस की आपत्तियां को छात्रों की चयन क्षमता और विवेक का अपमान बताया है। वहीं पीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर कहा कि केदारनाथ, टिहरी जब भी उनका आना होगा, कार्यक्रम भव्यतम होगा। एक दो दिन पार्लियामेंट्री बोर्ड राज्यसभा उम्मीदवार के नाम की घोषणा करेगा। साथ राहुल प्रियंका के दौरे को चुनावी यात्रा बताते हुए कहा, भाजपा प्रचंड जीत की तैयारी से आगे बढ़ रही है।
पार्टी मुख्यालय मे मीडिया से बातचीत करते हुए कहा उन्होंने कहा, राज्य के सबसे बड़े छात्र संघ डीएवी अध्यक्ष समेत अधिकांश कालेजों में विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं की जीत पर खुशी मनाई है। देवभूमि उत्तराखंड के अंदर राष्ट्रवादी शक्तियां हमेशा बलवती रही हैं। हमारे लोग सेनाओं में हैं, धार्मिक प्रवृत्ति के हैं। इसलिए विद्यार्थी परिषद का जो समर्थन यहाँ के युवाओं ने किया है, वह इस बात का संकेत है कि प्रदेश के युवा राष्ट्रवादी शक्ति के साथ ही खड़े हैं। इसलिए विद्यार्थी परिषद का बहुत अच्छा परिणाम पूरे उत्तराखंड में रहा है। उन्होंने सभी युवा साथियों को, छात्र संघ के जो निर्वाचित जनप्रतिनिधि हुए हैं, तथा जिन छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग परिषद के पक्ष में किया है, उन सब के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने छात्र संघ चुनाव को लेकर कांग्रेस की आपत्तियां को बेबुनियाद एवं हार की खीज बताया है। वे पुलिस प्रशासन के दुरुपयोग के झूठे आरोप लगा रहे हैं। जबकि सभी जानते हैं कि कैम्पस के अंदर छात्र राजनीति होती है। छात्रों के बीच में या छात्रों पर कोई दबाव या जोर जबरदस्ती कभी काम करती है। हमारा स्पष्ट मानना है कि छात्र स्वयं निर्णय करने वाली मजबूत एवं स्वतंत्र शक्ति है। वो युवा शक्ति है, राष्ट्र शक्ति है, इसलिए उनके ऊपर इस प्रकार का आरोप लगाना कि सत्ता के बल पर उन्होंने मतदान किया है। यह एक प्रकार का छात्रों की चयन क्षमता, विवेक और स्प्रभुत्ता के ऊपर एक गंभीर आरोप है। पार्टी कांग्रेस द्वारा लगाए इस तरह के सभी आरोपों की कड़े शब्दों में भर्त्सना करती है।
उन्होंने राज्यसभा चुनावों को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि राज्य की कोर कमेटी में सामने आए सभी 15 नामों को केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड में भेजा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक-दो दिन के अंदर सेंटर पार्लियामेंट्री बोर्ड हमारे यहाँ प्रत्याशी की घोषणा कर देगा। फिलहाल फिर 6 अक्टूबर नामांकन की अंतिम तिथि है, तब तक हमारा प्रत्याशी विधिवत रूप से नामांकन भरेगा और जीतेगा भी।
वहीं पीएम के दौरे पर कहा कि अभी प्रस्तावित कार्यक्रम है, लेकिन जब भी कार्यक्रम फाइनल होगा, वह भव्यतम एवं शानदार होगा। फिलहाल केदारनाथ और टिहरी का उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है और शीघ्र तारीख तय होंगी तो संगठन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जायेगा।
साथ ही राहुल प्रियंका के कुमायूं दौरों के सवाल पर ज़बाब देते हुए कहा कि ये चुनावी वर्ष है और वे भी चुनावी यात्रा पर आ रहे हैं। उन्हें आना भी चाहिए और कोई नई बात नहीं अही और भाजपा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। जहां तक सवाल है भाजपा का तो हम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और प्रचंड जीत के लिए भी ।
उन्होंने रामशरण नौटियाल के इस्तीफे की चर्चा को लेकर स्पष्ट किया कि अभी तक ना तो मेरे पास कोई इस्तीफा आया है, ना हमारे यहाँ के जो जिलाध्यक्ष के पास आया। लिहाजा इस संबंध में जो भी स्पष्टीकरण होगा, वो रामशरण नौटियाल की तरफ से ही आ सकता है।
