शिखर पैलेस हर्रावाला में सात दिवसीय पारिवारिक महाशिवपुराण कथा आज से, श्रद्धालुओं को किया आमंत्रित
देहरादून 1 अगस्त 2026 ।
देहरादून के उद्योगपति एवं समाजसेवी डी.के. पाल ने “हिन्द सवेरा” संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि उनके संस्थान शिखर पैलेस, निकट लक्ष्मण सिद्ध पुलिया, हर्रावाला, देहरादून में 1 अगस्त से 7 अगस्त 2026 तक सात दिवसीय पारिवारिक महाशिवपुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक होगा। इस पावन आयोजन में सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को सपरिवार सादर आमंत्रित किया गया है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान शिव की महिमा का श्रवण करें, महाशिवपुराण कथा का आनंद लें तथा भक्ति भाव में लीन होकर आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करें।
डी.के. पाल ने कहा कि महाशिवपुराण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला दिव्य मार्गदर्शक है। इसकी शिक्षाएं हमें सत्य, सेवा, संस्कार, करुणा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।
उन्होंने कहा कि भोलेनाथ का महाशिवपुराण हमें, हमारे समाज और भावी पीढ़ियों को आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करता है तथा परिवार और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं सकारात्मक सोच का संचार करता है।
उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया।
