July 12, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

देहरादून में भाजपा की संगठनात्मक बैठक में मिशन 2027 की रणनीति पर हुई विस्तृत चर्चा

रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने बताया कि उन्होंने आज देहरादून में आयोजित भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की संगठनात्मक बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ की अध्यक्षता में प्रतिभाग किया।

उन्होंने बताया कि बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ एवं शक्ति केंद्रों के सशक्तिकरण, भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों के घर-घर प्रचार-प्रसार तथा मिशन-2027 की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।

उन्होंने बताया कि बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने, बूथ एवं शक्ति केंद्रों को मजबूत करने, भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के व्यापक जनसंपर्क अभियान तथा मिशन-2027 की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।

 

बैठक में सांसदगण, मंत्रिगण, विधायकगण, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।