लोक संवर्धन पर्व कार्यक्रम में शामिल हुए मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह पंवार
उत्तराखण्ड सरकार की मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह पंवार आज देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में भारत सरकार एवं उत्तराखण्ड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित लोक संवर्धन पर्व कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरण रिजिजू भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई।

धीरेन्द्र सिंह पंवार ने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से संवाद करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण एवं विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

लोक संवर्धन पर्व के माध्यम से आम नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं सेवाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है, जिससे अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
