Recent Posts

July 7, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

यमकेश्वर ब्लॉक में आयोजित हुआ ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”

यमकेश्वर, 7 जुलाई 2026। यमकेश्वर ब्लॉक में आज ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा अपनी विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास संबंधी मांगों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में समन्वयक के रूप में श्रीमती मधु भट्ट (राज्य मंत्री) उपस्थित रहीं। इस अवसर पर रेनू बिष्ट (यमकेश्वर विधानसभा की विधायक) कार्यक्रम की अध्यक्षता सीता चौहान (ब्लॉक प्रमुख)ने की।

इस अवसर पर संजीव चौहान (सहसंयोजक),धनवीर चौहान,मुकेश दवरानी,मनोज बडोला (मंडल महामंत्री)बच्चन बिष्ट (जिला पंचायत सदस्य) अनिल नेगी (मंडल अध्यक्ष),आकाश बेलवाल (खंड विकास अधिकारी) तथा दिनेश रावत (सहायक विकास अधिकारी) एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुँचाना तथा जनता की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा।