June 25, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

एसआईआर अभियान को सफल बनाने हेतु वार्ड 13 एवं 14 में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत आज वार्ड संख्या 13 एवं 14 में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री मधु भट्ट ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए अभियान की महत्ता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम प्रारम्भ करने से पूर्व सभी ने डां0  श्यामाप्रसाद मुखर्जी को अपनी ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किये।

 


राज्य मंत्री मधु भट्ट ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा अपात्र प्रविष्टियों को हटाकर निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने और मतदाता सूची के सत्यापन कार्य में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीति-नीति के अनुरूप जनसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता है। एसआईआर अभियान भी लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं और प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं तक पहुंच बनाकर उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।


बैठक में प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार, श्री उमा नरेश तिवारी, श्री राहुल लारा, संबंधित वार्डों के पार्षद, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष तथा पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अभियान को सफल बनाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।


बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।