June 16, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

जनाधार वाले कार्यकर्ताओं के दम पर आज हमारी पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत हो रहा है:भट्ट

राज्य सभा सांसद तथा उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने आज बाजपुर विधानसभा में आयोजित कोर कमेटी बैठक में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा कर संगठन की और अधिक मजबूती के लिए धरातल पर काम करने पर जोर दिया गया और जनाधार वाले कार्यकर्ताओं को प्रमुखता के साथ सम्मान दिये जाने की बात कही।

बैठक में आगे बोलते हुए भट्ट ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने,संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई है और मुझे इस बात की खुशी है कि सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर हमारी पार्टी का संगठन आज उत्तरोत्तर मजबूत होता हुआ दिखाई दे रहा है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जनसंपर्क को और अधिक मजबूत बनाते हुए सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।