June 13, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

समय कम है और तैयारियां अधिक करनी हैं,मतभेद भुलाकर एकजुट होकर चुनाव मैदान में होंगे हम-कांग्रेस

गदरपुर।
2022 के विधानसभा के आम चुनाव के मद्देनजर न सिर्फ राजनीतिक पार्टियां चुनावी मोड में आ गए हैं,बल्कि उनके आनुषंगिक संगठन,मोर्चे,प्रकोष्ठ आदि भी सक्रिय भूमिका में नजर आने लगे हैं।
इसी कड़ी में राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर शुक्रवार को दिनेशपुर मोड़ स्थित सेठी मैरिज पैलेस में ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस पदाधिकारियों एवं बूथ अध्यक्ष की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बैठक में पहुंचे कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, पूर्व सांसद जिला प्रभारी महेंद्र पाल एवं सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश अध्यक्ष शिल्पी अरोड़ा का कार्यकर्ताओ द्वारा फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इससे पूर्व हरेला पर्व के उपलक्ष्य में महेंद्र पाल, हिमांशु गावा व शिल्पी अरोड़ा द्वारा कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया गया।

 


इस दौरान कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए शिल्पी अरोड़ा द्वारा कहा गया कि आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक आ गया है समय बहुत कम बचा है और तैयारी बहुत अधिक करनी है कांग्रेस पार्टी के हर एक कार्यकर्ता को अब एकजुट होकर कमर कसनी होगी तभी हम 2022 में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को विजय बनाकर प्रदेश ने सरकार बना सकेंगे। वहीं जिला प्रभारी महेंद्र पाल द्वारा कहा गया कि समय आ गया है कि अब आपसी मदभेद को भुलाकर एकजुट हो जाये जब तक कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता एकजुट नही हो जाते तब तक कांग्रेस पार्टी मजबूत नही हो पाएगी। इस दौरान नवनियुक्त कांग्रेस बुद्धिजीवी एवं शिक्षक प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष राम विलास एवं कांग्रेस कमेटी के अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग का विधानसभा अध्यक्ष जयराम राजभर को जिला अध्यक्ष हिमांशु गावा, जिला प्रभारी महेन्द्र पाल एवं सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश अध्यक्ष शिल्पी अरोड़ा द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपा गया। मंच का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष नासिर हुसैन एवं नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान विधानसभा प्रभारी अल्का पाल, प्रदेश प्रभारी परमिंदर कौर, जितेंद्र शर्मा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीना कपूर, प्रेमानन्द महाजन, प्रीत ग्रोवर, ममता हालदार, सुभाष बेहड़, सुमन सिंह, रेखा रावत, मनोज गुम्बर, संजीव झाम, विश्वनाथ शाह, अनिल जोशी, रोबिन हंश, साहिल गुम्बर सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।