June 13, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

ग्राम पंचायत छाना की महिलाओं ने किया हरेला पर्व पर वृक्षारोपण,विडिओ चौखुटिया थे मुख्य अतिथि

विरेन्द्र सिंह कपकोटी

रानीखेत (चौखुटिया)।

आज हरेला पर्व के दिन ग्राम पंचायत छाना की महिलाओं द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हर्ष सिंह अधिकारी खंड विकास अधिकारी चौखुटिया थे।
इस कार्यक्रम के तहत 420 पौधों का वृक्षारोपण किया गया,यह कार्यक्रम ग्राम प्रधान भोपाल बोरा के द्वारा आयोजित किया गया, इस दौरान ग्राम प्रधान भूपाल सिंह बोरा ने कहा मानव जीवन में पेड़ बहुत ही महत्वपूर्ण हैं जरूरी नही की हम कोई त्यौहार के सुअवसर पर ही पेड़ पौधें लगायें,हमें हमेशा ही वृक्षारोपण करना चाहिए।
पर्यावरण के संतुलन को बनाये रखने हेतु हर इंसान को ये संकल्प लेना चाहिए कि वे अधिक से अधिक पेड़ लगाये।

हरेला पर्व के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रेमा देवी, नीतू बौरा, तारा देवी, मालती देवी, देवकी देवी, लक्ष्मी देवी,षुष्पा देवी,माया देवी,घनश्याम सिंह,बिकम सिंह, नीतू बोरा आदि उपस्थित रहे।