June 13, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

फलदार व छायादार पौधों का रोपण कर उनकी रक्षा का संकल्प लें सभी क्षेत्रवासी-कपकोटी

बिरेन्द्र सिंह कपकोटी

लमगड़ा(अल्मोड़ा)
आज लमगड़ा कपकोट में वृक्षारोपण कर मनाया हरेला पर्व
आज ग्राम पंचायत कपकोट लमगड़ा अल्मोड़ा में हरेला कार्यक्रम के तहत सामाजिक कार्यकर्ता दीपक कपकोटी द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रजाति के छायादार,सदाबहार फलदार, तथा औषधीय पौधों का रोपण कर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया।

 


इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ सैम देवता मन्दिर परिसर में पौधरोप कर किया गया। कार्यक्रम को कपकोटी ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उनकी रक्षा करनी चाहिए और सभी स्वयंसेवकों को अपने गांव तथा अपने आंगन में अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान भी उन्होंने किया।
इस अवसर ग्राम पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता दीपक कपकोटी, गोपाल सिजवाली,भाजपा नेता हरीश सिजवाली,दलीप कपकोटी,मनीष नैनवाल,पवन कपकोटी,रोहित फर्त्याल,गोपाल कनवाल,रमेश सिंह,गीता जोशी विमला देवी आदि उपस्थित रहे।