July 21, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

मंडल अध्यक्ष सुषमा कुकरेती के नेतृत्व में अजबपुुर मंडल ने मनाई रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती

अजबपुुर मंडल ने मनाई रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती ——————————————————–

पुण्य श्लोका रानी अहिल्याबाई होलकर जी की 300 वीं जयंती,देहरादून के रायपुर विधानसभा के “अजबपुर मंडल” के वार्ड संख्या 52 सरस्वती विहार, वार्ड 53 माता मंदिर, वार्ड 55 शाहनगर, वार्ड 58 डिफेंस कॉलोनी सहित अन्य समस्त मंडल पदाधिकारियों,कार्यकारिणी सदस्यों, शक्ति केंद्र संयोजकों , बूथ अध्यक्षों तथा वार्डों में कार्यक्रम सहयोगी सभी पार्षदगणों ने मिलकर एकजुट होकर कार्यक्रम आयोजित किया।

सफल कार्यक्रम आयोजित होने पर अजबपुर मंडल की मंडल अध्यक्ष सुषमा कुकरेती ने सभी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद अदा कर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मंडल अध्यक्ष श्रीमती कुकरेती ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि आगामी कार्यक्रम और भी बेहतर ढंग से आयोजित किये जायेंगे।