June 13, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

पंचायत प्रतिनिधियों के मजबूत होने से ही मजबूत होंगी पंचायतें-उक्रांद

 

देवेन्द्र प्रसाद

रूद्रप्रयाग।

विगत दस दिनों से प्रधान संगठन अपनी 12 सूत्रीय मॉगो को लेकर विकास खण्ड मुख्यालयों पर धरना दे रहे है आज जनपद के के तीनो विकास खण्ड के सैकड़ो प्रधानों ने मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में तालाबंदी की इस दौरान उत्तराखंड क्रान्ति दल के केन्द्रीय प्रवक्ता देवेन्द्र चमोली , उक्रांद के वरिष्ठ नेता व ग्राम प्रधान खरगेड़ कल्याण सिहं पुण्डीर, उक्रांद नेता व प्रधान संगठन के अगस्त्य मुनी ब्लाक अध्यक्ष देवेन्द्र जग्गी आदि ने प्रधान संगठन के आंदोलन को समर्थन किया। धरना स्थल पर संबोधित करते हुये उक्रांद के निवर्तमान केन्द्रीय प्रवक्ता देवेन्द्र चमोली ने कहा कि प्रदेश में सत्ता पर काबिज पार्टियों ने इस प्रदेश की ऐसी दुर्दशा कर दी कि आज एक ओर जनता अपने अधिकारों के लिये सड़को पर है व दूसरी तरफ अब जनप्रतिनिधि आंदोलन के लिये मजबूर है । उन्होंने प्रधान संगठन की मॉगो को जायज ठहराते हुये कहा कि पंचायतें तभी मजबूत हो सकती है जब पंचायत प्रतिनिधि मजबूत होगें।