Recent Posts

November 4, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

लगातार 4 दिनों की छुट्टी,17 तक सभी शैक्षणिक संस्थान रहेंगे बंद,18 जुलाई से पूर्ववत खुलेंगे

लगातार 4 दिनों की छुट्टी,17 तक सभी शैक्षणिक संस्थान रहेंगे बंद,18 जुलाई से पूर्ववत खुलेंगे
——————————————–
देवभूमि उत्तराखंड में अतिवृष्टि के कारण विभिन्न प्रकार की आपदाओं यथा भारी बारिश, भू-स्खलन,बोल्डर गिरना,जल भराव,सड़क मार्ग बंद आदि होने के कारण राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने 14 तथा 15 जुलाई को सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश का आदेश दिया है।

ड्यूटी ऑफिसर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र सचिवालय परिसर देहरादून के हस्ताक्षर से पत्र जारी किया गया है।

16 जुलाई को रविवार तथा राज्य कर्मचारियों की मांग पर हरेला का अवकाश रविवार के बजाय सोमवार को मिलने के कारण अब मंगलवार 18 जुलाई को सभी शैक्षणिक संस्थान पूर्ववत खुलेंगे।

कुल मिलाकर अब लगातार 4 दिनों तक सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश रहेगा।

सरकार ने आपदा के मद्देनजर एहतियातन यह कदम उठाया है,जिसका कि अधिकांश अभिभावक सराहना कर रहे हैं।

Share this post

More stories