October 31, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

भाजपा ने कैलाश गहतोड़ी को बनाया राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष, सीएम धामी के लिए छोड़ी थी चंपावत सीट

सीएम धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी को इनाम मिल सकता है। ऐसे कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे। गुरुवार को पार्टी ने उन्हें राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाकर इस पर संशय खत्म कर दिया है।

सीएम धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी को इनाम मिल सकता है, ऐसे कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे। सियासी जानकारों का मानना था कि विधायकी छोड़ने के बाद कैलाश गहतोड़ी का राजनीतिक ग्राफ ऊंचा होगा। इसका कारण यह है कि साल 2002 से अब तक मुख्यमंत्री के लिए जितने भी विधायकों ने इस्तीफा दिया है, उनमें से सभी को पार्टी और सरकार ने सम्मान दिया।
गहतोड़ी को पार्टी क्या इनाम देगी और उन्हें क्या ओहदा मिलेगा इस पर सभी की नजर थी। गुरुवार को पार्टी ने उन्हें राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाकर इस पर संशय खत्म कर दिया है।

Share this post

More stories