June 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

किस नेता ने की लीची पार्टी,और कहां हुआ इसका आयोजन,जानने के लिए पढ़ें

स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा ऋषिकेश स्थित अपने
कैंप कार्यालय में आज लींची पार्टी का आयोजन किया।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि लीची की मिठास की ही तरह हमारे आसपास व पूरे मानव समाज के जीवन में हर वक्त मिठास की अनुभूति हो।
लीची पार्टी के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं विभिन्न संगठनों एवं मोर्चों के पदाधिकारियों के संग मिलकर लींची का लुफ्त उठाया।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस पार्टी मक़सद सभी जन प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं के संग बैठकर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सीधा संवाद करना है।उन्होंने कहा लीचीं के जैसे ही हमारी जिंदगी में भी मिठास घुली रहे जिससे हमारे बीच सद्भावना एवं भाईचारा बना रहे।श्री अग्रवाल ने कहा कि इससे पहले भी उत्तराखंड के मौसमी फलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार 3 सालों से उनके केम्प कार्यालय में मैंगो पार्टी का आयोजन किया जाता रहा है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मौसमी फलों को बढ़ावा देना हम सब की जिम्मेवारी भी बनती है साथ ही इससे स्थानीय उत्पादों के मांग बढ़ने से किसानों एवं उत्पादनकर्ताओं को भी इसका फायदा मिलेगा।


विधानसभा अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों के संग क्षेत्र के विकास को लेकर विभिन्न विषयों पर वार्ता भी की वही इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, संस्कृति के संरक्षण एवं कोरोना जैसी विकट परिस्थितियों में समाज की सेवा किये जाने को लेकर संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष दिनेश सती,श्यामपुर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, श्यामपुर महिला मोर्चा अध्यक्ष संमा पंवार, वीरभद्र मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी बिष्ट, ऋषिकेश मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा जोशी, ऋषिकेश युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नितिन सक्सेना, वीरभद्र युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय जुगरान, श्यामपुर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रिंस रावत, ओबीसी मोर्चा ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष हरिशंकर प्रजापति, ओबीसी मोर्चा वीरभद्र मंडल अध्यक्ष रविंद्र कश्यप, ओबीसी मोर्चा श्यामपुर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र पोखरियाल, अनुसूचित मोर्चा श्यामपुर मंडल अध्यक्ष बबीता कमल कुमार, अनुसूचित मोर्चा ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष राहुल दिवाकर, अल्पसंख्यक मोर्चा श्यामपुर मंडल अध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह, किसान मोर्चा श्यामपुर मंडल अध्यक्ष राहुल रांगड़, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, ऋषि राजपूत, सचिन अग्रवाल, रविंद्र राणा, प्रदीप धस्माना, प्रदीप सैनी, सतपाल सैनी, रवि शर्मा, कमल कुमार, अशोक रावत, विवेक चतुर्वेदी, रविंद्र कश्यप, जयंत शर्मा, अनीता तिवारी, नगर निगम पार्षद सुंदरी कंडवाल, राजेश जुगलान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।